नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने पहली बार लद्दाख के कारगिल में पहली बार विमान की नाइट लैंडिंग करवाई है। वायु सेना (Indian Air Force) ने C-130J सुपर हरक्युलिस विमान की नाइट लैंडिंग का वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सेना ने अपने पोस्ट्स में लिखा “ C-130J को कारगिल में उतार, नया इतिहास रचा गया है। जिसके बाद रात के अंधेरे में भी निगरानी और दुश्मनों पर हमला किया जा सकता है।
रात में लैंडिंग चुनौती भरा
जारी वीडियो में सेना के कमांडो को तेरे मास्किंग एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह एक खास तरह का सैन्य अभियान है, जिसे दुश्मन से छिपकर मिशन की सफलता के लिए उपयोग में लाया जाता है। हालांकि वायु सेना (Indian Air Force) ने इसकी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। गौरतलब है कि कारगिल समुद्र तल से करीब 8.800 फिट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है, जहां दिन के उजाले में भी लैंडिंग आसान नहीं है। लेकिन सेना अब यह चुनौती पूर्ण कार्य रात के अंधरे में आसानी से कर पाएगी।
ये भी पढ़िए : विपक्ष के शोर के बाद भी लगातार चौथी बार देश में शेख हसीना की सरकार…
आधुनिक जरूरतों के लिए पूरी तरह सक्षम
C-130J विमान C-130 का अपग्रेडेड वर्जन है। पहली बार 1954 में युद्ध में उपयोग होने वाली इस चार इंजन वाले विमान को अमेरिका ने विकसित किया है। जिसे अमेरिका की एक कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया था। फिलहाल इसे विश्व के 20 से ज्यादा देश इस्तेमाल करते है। इसकी खसियतों में है कि यह 644 घंटे प्रति किमी की रफ्तार से बिना रनवे के ही टेक ऑफ और लैंड कर सकता है। इसके साथ साथ यह 80 हथियार बंद सैनिकों को साथ लिए कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।